बिहार के बक्सर में प्रधानमंत्री पर हमले की साजिशश का पर्दाफ़ाश; मुख्य आरोपित गिरफ़्तार, 2 अन्य हिरासत में

बक्सर- 09 अप्रैल। बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य का हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमन तिवारी के रूप में हुई है, जो सिमरी के आशा पड़री गांव का निवासी है। उस पर आरोप है कि उसने अमेरिका की खुफिया एजेंसी, केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) को प्रस्ताव भेजकर प्रधानमंत्री की हत्या की योजना में सहयोग के बदले बड़ी रकम की मांग की थी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बुधवार देर रात छापेमारी कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पूछताछ के दौरान अमन तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपित ने कथित तौर पर साजिश को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय मांगा था और इसके बदले मोटी रकम की मांग की थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Star News Bihar
Author: Star News Bihar

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें